Weather Update: तूफान से दिल्ली समेत इन राज्यों पर बरसेंगे बादल, पल-पल रंग बदल रहा मौसम

0
232

मौसम न्यूज डेस्क/लखनऊ। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि शाम को मौसम में नमी 31 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह सुहावनी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुआ चक्रवात मोका एक-दो दिन में लैंडफाल करेगा। चक्रवात कहां लैंडफाल करेगा यह अभी तय नहीं है लेकिन मौसम विभाग का मानना है कि इसका रुख बंगाल की तरफ नहीं होगा। इसकी वजह से राज्य में तापमान बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में दिल्ली में पारा 40 के पार जा सकता है। वहीं, 11 मई के बाद तूफान मोका के कारण दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे क्षेत्र में आज चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here