गणतंत्र दिवस पर बर्फीली हवाओं ने किया दिल्लीवासियों को परेशान

0
27

नई दिल्ली। पहाड़ों से आ रही बफीर्ली हवा ने दिल्ली में एक बार फिर से ठिठुरन भरी सर्दी लौटा दी है। दिन के तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो अभी दो तीन दिन और तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। इसके बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर तापमान दोबारा बढ़ने लगेगा।

छाए रहे बादल

बृहस्पतिवार को सुबह हल्का कोहरा था। इसके बाद सूरज निकला, लेकिन आंशिक तौर पर छाए बादलों के साथ लुकाछिपी चलती रही। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 17.3 डिग्री जबकि न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री अधिक 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान इस माह का सर्वाधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 74 से 95 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। मुंगेशपुर सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री दर्ज किया गया।

लगातार पांचवे साल गणतंत्र दिवस पर साफ रहा मौसम

2008 में गणतंत्र दिवस पर न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। 2009, 2010, 2014 और 2018 में इस दिन घना कोहरा छाया था तो 2015 और 2017 में वर्षा भी हुई थी। यह लगातार पांचवा साल है जब गणतंत्र दिवस पर बरसात नहीं हुई व कोहरे ने भी ज्यादा परेशान नहीं किया। बृहस्पतिवार को पालम में दृश्यता का न्यूनतम स्तर सुबह नौ बजे 400 जबकि सफदरजंग पर सुबह आठ बजे 500 मीटर दर्ज किया गया। इसके बाद इसमें लगातार सुधार होता गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here