सजा माँ दुर्गा का पांडाल, श्रद्धालुओ की पूजा अर्चना और दर्शन के लिए लग रही भीड़

आर पी पी न्यूज़- हरपुर तिवारी,महाराजगंज:दशहरा के पावन पर्व पर परतावल विकास खण्ड के अंतर्गत हरपुर तिवारी में नवरात्रि के पूर्व से ही विजया दशमी की तैयारियां चल रही थी, इस समय दुर्गा पांडाल सजधज कर श्रद्धालुओ के लिए तैयार है,अनरवत श्रद्धालु पांडाल तक पहुचकर काफी संख्या में पूजा अर्चना और दर्शन में लगे रह रहे है, रात के समय में पांडाल की सुन्दरता और बढ़ जा रही है जब पूरा पांडाल तरह तरह के लाइटो के जगमग प्रकाश से प्रकाशित हो रहा है। बताते चले के हरपुर तिवारी में लगभग 25 वर्षो से दुर्गा प्रतिमा रखी जाती है तथा यह पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हरपुर क्षेत्र में सबसे बड़े पैमाने पर यहा का पांडाल और दुर्गा प्रतिमा होती है। यहा के इस पर्व का आयोजन श्री श्री दुर्गा पूजा समिति हरपुर तिवारी के सदस्यों और इस क्षेत्र के लोगो के सहयोग से किया जाता है। जिसमे समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान जयराम यादव, महंथ यादव, प्रदीप यादव, किस्मत यादव,पप्पू सहानी, राहुल त्रिपाठी, संजय यादव,मोहन सहानी आदि प्रमुख है।

शिकारपुर प्रतिनिधि के अनुसार- शिकारपुर,महाराजगंज। नवरात्री के पावन वेला पर नव युवक मंगल दल के तत्वावधान के श्री श्री नव दुर्गा का पांडाल सजाया गया। जिसमे कोविड19 को मद्देनजर रखते हुए श्रद्धालु दर्शन कर अपने आप को कृत्यकृत मान रहे है। शिकारपुर नवयुवक मंगल दल के द्वारा लगभग 40 वर्षो से श्री श्री नव दुर्गा पांडाल सजा कर शक्ति आराधना में सहभागिता निभायी जा रही है।विगत बर्षो की भांति इस वर्ष भी भव्य श्री श्री नव दुर्गा पांडाल सजा कर हिन्दू रीति रिवाज की भांति पूजा अर्चना की जा रही है।जिसमे समिति के अध्यक्ष राजेश सहानी ने कहा कि यह दुर्गा पूजा 9 दिनों का होता है जिसमे नवो दिन 9 दिव्य शक्तिओ की आराधना की जाती है ।उन्होंने कहा कि यह 9 देवियां शक्ति स्वरूपा है इनके भजन कीर्तन से एक एक ऊर्जा प्रदान होती है,यह ऊर्जा मनुष्यों के लिए कवच का कार्य करती है।इस कार्यक्रम में संयोजक रामदयाल प्रधान पति,महामंत्री लवकुश,कोषाध्यक्ष अजय में साथ समस्त ग्रामवासियों शामिल है।

शिकारपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here