कर्नाटक के बेंगलुरु में एक शख्स ने फ्लाईओवर से 10-10 के कई नोट उड़ाए। ये घटना मंगलवार सुबह की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स जिसके गले में घड़ी टंगी हुई है। फ्लाईओवर पर खड़ा होकर 10 के नोट उड़ा रहा है। नोट पकड़ने के लिए फ्लाईओवर के नीचे खड़े लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।
इतना ही नहीं फ्लाईओवर पर खड़े लोग और गाड़ियां रोककर भी लोगों ने शख्स के पास जाकर पैसे उठाने और मांगने शुरू कर दिए। इसके चलते सड़क पर जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 30 साल के शख्स ने कुल 3000 रुपए फेंके। उन्हें शक है कि वह मानिसक रूप से ठीक नहीं है।
मेट्रो का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़की बॉलीवुड मूवी भूलभुलैया में मंजुलिका जैसी कास्ट्यूम में दिखती है। मूवी में विद्या बालन ने जैसा बर्ताव किया है, वह यात्रियों से कुछ इसी तरह पेश आती है। मेट्रो का एक और रील वायरल हो रहा है। जिसमें मंजुलिका का कास्ट्यूम पहनी लड़की बैठी है और सामने से फेमस वेबसीरीज मनी हाइस्ट का कैरेक्टर नजर आता है।
असम के जोरहाट में एक तेंदुए के हमले में तीन वन कर्मचारी समेत 13 लोग घायल हो गए। यहां के रेन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट (RFRI) कैंपस में आतंक मचाते तेंदुए का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेंदुआ एक क्वार्टर की बाउंड्री वॉल फांदकर चलती वैन पर हमला करता नजर आ रहा है। हालांकि गाड़ी के शीशे बंद होने की वजह से अंदर बैठे लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ।