स्वास्थ्य उपकेंद्र पर हुआ सास बहू बेटा सम्मेलन, सीमित परिवार खुशहाल परिवार- सरोज मणि

0
63

आर.पी.पी.न्यूज़:महराजगंज

परिवार नियोजन के बारे में भी दी गई जानकारी
भिटौली, महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के उप केंद्र महदेइया में सांस बहू बेटा सम्मेलन का शुक्रवार को आयोजन किया गया जिसमें पहली बार मां बनने पर नव दम्पत्ति को सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान संगम वर्मा व एएनएम सरोज मणि त्रिपाठी तथा क्षेत्र प्रवेक्षक शशि कला उपाध्याय ने सास बहु और बेटा को शगुन कीट मिठाई देकर सम्मानित किया। एएनएम सरोज मणि ने सीमित परिवार की अहमियत बताई। उन्होंने कहा कि छोटा परिवार खुशहाल परिवार होता हैं।तथा परिवार नियोजन के बारे में भी जानकारी दिया। ‌ आशा सरिता देवी, अनिता, शशि कला, अंतर कला, उषा देवी मौजूद रहीं।
इसी क्रम में सौहरोना तिवारी में भी सास बहू बेटा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संतोष गुप्ता रहे। संतोष गुप्ता ने बहुओं को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एएनएम पुनीता, आशा निर्मला चौहान, सुशीला गुप्ता ,नीलम शुक्ला, सुधा देवी ,शोभा देवी मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here