नूर मोहम्मद
,भिटौली, महराजगंज। साधन सहकारी समिति जड़ार में सोहरौना तिवारी के पूर्व प्रधान मनोज पासवान निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर ब्लाक प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ल, प्रधान संतोष गुप्ता,क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष मणि, अखिलेश मणि, सचिदानंद मणि,दुर्गेश मणि, संगम वर्मा,अजीत सिंह, जियाउद्दीन मिस्टर ने बधाई दी।साधन सहकारी समिति मिर्जापुर पकड़ी में ओरी वर्मा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। न्याय पंचायत बेलवा बुजुर्ग के साधन सहकारी समिति तरकुलवा तिवारी में लालती देवी पत्नी शंभू पटेल अध्यक्ष तथा प्रेमचंद उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। नूरजमा, जगदीश पांडेय ने बधाई दी।