सुहागरात के सजे कमरे में दूल्हे ने दुल्हन की चुनरी से फंदा लगाकर दे दी जान

0
784

कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले के तालग्राम से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सुहागरात के सजे कमरे में दूल्हे ने दुल्हन की चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से शादी के घर में खुशियों की जगह मातम पसर गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आत्महत्या की वजह तलाशने में लगी है।

तालग्राम थाना के मछरैया गांव निवासी रामविलास यादव खेती का काम करते हैं। उनके छोटे पुत्र मनोज यादव (23) की शादी गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर्वा निवासी लालू यादव की पुत्री गोल्डी (22) से तय हुई थी। 26 मई को बैंडबाजों के साथ बरात देवीपुर्वा पहुंची गई थी। 

शादी की रस्मों के बाद बरात 27 मई को दूल्हा-दुल्हन के साथ घर लौट आई थी। 28 मई मंडल उखाड़ने और कंगन खोलने की रस्म अदायगी की गई। सुहागरात के लिए कक्ष को सजाया गया था। रात में 10 बजे दुल्हन को उसकी दो ननदों ने कमरे में पहुंचाया। 

कुछ देर बाद दुल्हन बाथरूम में चली गई।।इस बीच दूल्हे ने दरवाजा बंद कर लिया और पंखा के सहारे दुल्हन की चुनरी से फंदा डाल कर लटक गया। दुल्हन शौचं से लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खटखटाने पर नहीं खुला तो खिड़की से अपने पति को लटकता और तड़पता देखा तो शोर मचाया।

परिजनों ने गेट तोड़कर फंदे से उतारा और सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ लेकर गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी देवेश पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या की वजह तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here