कुंभ राशि में शनिदेव, इन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती और ढैय्या, ये राशियां होंगी मालामाल

0
97

शनि आज 17 जनवरी 2023 को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। शनि का यह राशि परिवर्तन करीब ढाई वर्षों के  बाद होने जा रहा है। इसके पहले शनिदेव ने साल 2020 में अपनी राशि परिवर्तन किया था। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को न्याय के देवता रूप में देखा जाता है। शनिदेव व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर शुभ- अशुभ दोनों तरह के फल देते हैं। आमतौर पर शनिदेव को अशुभ और कष्ट देने वाला ग्रह माना जाता है, लेकिन यह बात सही नहीं हैं। जिन जातकों की कुंडली में शनि शुभ भाव में रहते हैं यह उन जातकों को कई तरह के सुख-सुविधा, धन-दौलत और ऐशोआराम का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। वहीं कुंडली में शनि की स्थिति अगर सही नहीं होती तो व्यक्ति कई तरह की परेशानियों से घिर जाता है।

17 जनवरी 2023 को शनि का कुंभ राशि में गोचर
शनिदेव आज यानी 17 जनवरी को शाम को मकर राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि 30 वर्षों बाद कुंभ राशि में दोबारा से गोचर करेंगे। मकर और कुंभ राशि शनि के स्वामित्व वाली राशि है और कुंभ राशि इनकी मूल त्रिकोण की राशि है। शनिदेव तुला राशि में उच्च के और मेष राशि में नीच के होते हैं। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने पर कुछ राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या खत्म होगी जबकि कुछ पर शुरू हो जाएगी

धनु राशि पर से खत्म हो जाएगी शनि की साढ़ेसाती
17 जनवरी 2023 को जब शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तब धनु राशि पर चल रही साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। इस राशि पर से साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म होने पर जातकों को अच्छी सफलताएं, धन लाभ और पारिवारिक जीवन अच्छे से बीतेगा।

मीन राशि पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती
शनि के कुंभ राशि में गोचर से जहां धनु राशि के जातकों को साढे़साती से छुटकारा मिल जाएगा वहीं मीन राशि पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। मीन राशि पर साढे़साती का पहला चरण रहेगा।

कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती
30 वर्षों के बाद शनि अपनी दूसरी स्वयं की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। इस गोचर से कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साढ़ेसाती का दूसरी चरण ज्यादा कष्टकारी होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here