हरपुर तिवारी- शान्ति व सौहार्द पूर्वक मनाई जा रही है दीपावली का पावन पर्व

आर पी पी न्यूज़- हरपुर तिवारी, महराजगंज। परतावल क्षेत्र अंतर्गत हरपुर तिवारी और आस पास गावो में लोग बड़े ही श्रद्धा पूर्वक मना रहे है। हरपुर चौक पर लक्ष्मी जी प्रतिमा बहुत ही भव्य व सुन्दर पंडाल में स्थापित की गई है, आस पास के लोग आकर लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना कर रहे है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की जीत का त्योहार भी माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार प्रभु श्री राम ने लंका नरेश रावण पर विजय प्राप्त की थी और अयोध्या आए थे, जिसकी खुशी में अयोध्या नगरवासियों ने प्रभु श्री राम की खुशी में दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था। ऐसा भी कहा जाता है कि इसी दिन माता लक्ष्मी भी प्रकट हुई थी, इसलिए इस दिन लक्ष्मी पूजन का भी विशेष महत्त्व है। इस त्योहार लोग बहुत श्रद्धा पूर्वक मनाते है। घरों के अन्दर और बाहर अच्छी तरह साफ सफाई करते है मुहूर्त के समयानुसार जलते दीपो से सजाते है और धार्मिक विधि विधान के अनुसार पूजा अर्चना करते है। चौराहों के साथ साथ गावो में भी चहल पहल रहा, दीपो और झालरों से सजे घर, लोग पटाखे और फुल झड़ियां जलाते हुए बहुत उत्साहित दिखे। कुछ लोगो का कहना है कि घर के सभी कोने सभी हिस्सों में दीपक जलाकर घर और प्रतिष्ठान सकारात्मक ऊर्जा से प्रकाशमय होते है। लोग एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे है।

हरपुर तिवारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here