आर.पी.पी. न्यूज पनियरा
आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने भाजपा को घेरने का काम शुरू कर दिया है और अपने अपने पार्टियों के मजबूती के लिए शीर्ष नेताओं ने कमर कस ली है। इसी क्रम में विधानसभा के पनियरा नगर पंचायत में पनियरा में आम आदमी के विधानसभा अध्यक्ष अवधेश सिंह के नेतृत्व मे आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के प्रदेश महासचिव इंजीनियर आकाश जायसवाल ने पार्टी के शीर्ष नेताओं के निर्देश पर यू0पी0 जोड़ो अभियान कार्यक्रम की शुरुआत किया। जिसमे आम आदमी पार्टी के 1 करोड़ सदस्यों को 1 महीने में जोड़ने का लक्ष्य लेकर पार्टी हित में अपने कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा भर कर दिल्ली में किए गए अरविंद केजरीवाल के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए लोगों के बीच जाकर आम आदमी पार्टी के 2022 के विधान सभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए जनता का विश्वास हासिल करें। इस दौरान रोशन सिंह,शिवेंद्र प्रताप सिंह,अमरजीत सिंह,शैलेश कुमार,कृष्णा सिंह,मिकेश सिंह,फते चंद यादव,विष्णु सिंह,शैलेंद्र सिंह,पप्पू यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे