पांच दरिंदों ने शुक्रवार की रात में गैंगरेप किया।

0
128

गोरखपुर। खोराबार इलाके में नौ वीं की छात्रा के साथ उसी के गांव के पांच दरिंदों ने शुक्रवार की रात में गैंगरेप किया। आरोप है कि युवकों ने घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने गैंगरेप का केस कर चार नाबालिग आरोपियों को बाल सुधारगृह भेज दिया है। वहीं, पांचवा व मुख्य आरोपी युवक गांव का ही नीरज फरार है। पीड़िता की मां की तहरीर के मुताबिक, शुक्रवार रात आठ बजे के करीब उसकी चौदह साल की बेटी और बूढ़ी दादी घर पर थीं। वह अपने बेटे के साथ मायके गई थी। रात का बचा हुआ खाना गाय को खिलाने के लिए बेटी बाहर गई। लौटते समय गांव के एक व्यक्ति के खाली मकान के पास पांच की संख्या में आरोपी बैठे मिले। आरोपितों ने बेटी को उठा कर सुनसान मकान में ले गए। जान से मारने की धमकी देकर पांचों ने दरिंदगी की। शिकायत पर एसपी सिटी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि चार नाबालिग आरोपियों को सुधारगृह भेज दिया गया है। पांचवां फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here