आर.पी.पी.न्यूज़:
जिला संवाददाता नूर मोहम्मद
महाराजगंज। सदर ब्लॉक के सभागार में आज हुए बैठक में सभी विकास कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा हुई ।बैठक में आवास, पेन्शन, पेयजल एवं विकास क्षेत्र से सम्बंधित अन्य सभी विकास कार्यों पर क्षेत्र के सभी ज़िम्मेदार अधिकारियों एवं सभी प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्रीमती सोनी कश्यप जी, बीडीओ डॉक्टर चंद्रशेखर कुशवाहा, प्रमुख प्रतिनिधि रामप्रीत गुप्ता जी, विवेक कुमार गुप्ता जी, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सिंह, सभी एडीओ व सम्बंधित विभाग के सभी अधिकारी, ब्लॉक के सभी प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
संचालन ग्राम विकास अधिकारी एवं सेक्रेटेरी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने किया।