परतावल के एक और धुरंधर, होनहार ने किया नाम रौशन

0
122

कोरोना के वजह से जो नही हो पाया वो अब हुआ। नीतू के बाद एक और होनहार ने किया कारनामा


आर.पी.पी न्यूज़। परतावल क्षेत्र के छातीराम से विवेक बाजोरिया ने दिल्ली मेट्रो में JE(सिविल इंजीनियर) के पद पर चयनित होकर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का नाम। 8 मार्च से ही दिल्ली मेट्रो में चल रहा हैं ट्रेनिंग।
पिता विजय बाजोरिया परतावल चौराहे पर कापी किताब की दुकान चलाते हैं,और बड़े भाई परतावल बाजार में माँ पुस्तक वाटिका नाम की कॉपी किताब की दुकान चलाते हैं मां गृहिणी हैं। ये तीन भाई है जिनमे सबसे छोटे विवेक हैं। विवेक पढ़ाई के साथ साथ अपने बड़े भाई का हाथ भी बटाते थे पूरे दुकान की जिम्मेदारी सम्हालते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। परतावल से दसवीं पास करने के बाद GSVS महराजगंज से इंटर फिर गोरखपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा किया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी जारी रही। इसी दौरान दिल्ली मेट्रो में सिविल इंजीनियर की भर्ती निकली। इसमें वह पहले ही प्रयास में 2020 में ही सफल हुये, लेकिन कोरोना के कारण उनका 8 मार्च 2021 से बतौर JE की ट्रेनिंग शुरू हुई है। वर्तमान में विवेक का ट्रेनिंग दिल्ली मेट्रो में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here