आर.पी.पी. न्यूज पनियरा
नगर पंचायत पनियरा में 12 सितंबर को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापार मंडल के गठन हुए एक वर्ष पूरा होने पर भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया
सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री पशुपतिनाथ गुप्त एवं जिला कार्यकारिणी की उपस्थिति में व्यापारिक सम्मेलन एवं सम्मान दिवस के शुभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष इंजी0 आकाश जायसवाल एवं विधानसभा महामंत्री दिलीप कसौधन एवं विधानसभा प्रभारी रघुनाथ गुप्त के नाम की घोषणा हुई। पनियरा नगर इकाई के इस प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर पनियरा नगर के बुजुर्ग व वरिष्ठ व्यापारी रामसमुझ मद्धेशिया, लाल खां , रफिउल्लाह अंसारी, जगन्नाथ जायसवाल, मोतीलाल मद्धेशिया, एहसान उल हक अंसारी एवं चुल्हाई चौरसिया को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त जी ने किया एवं संचालन जिला महामंत्री अजय राज कसौधन एवं जिला मंत्री अख्तर खान जी ने किया।
नगर इकाई पनियरा के संगठन मंत्री की पदोन्नति कर नगर उपाध्यक्ष बनाया गया एव नगर के कर्मठ सील एवं अनुशासित पदाधिकारी का पुरस्कार संयुक्त मंत्री अनिल मद्धेशिया जी को दिया गया।
इस कार्यक्रम में सिंदूरिया नगर अध्यक्ष विद्याभूषण एवं उनकी टीम, परतावल नगर अध्यक्ष बलराम गुप्ता एवं उनकी टीम, सिसवा पूर्व युवा नगर अध्यक्ष शिबू खान एवं उनकी टीम, निचलौल नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता एवं उनकी टीम एव सदर नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश चंद्र मद्धेशिया एवं उनकी टीम सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर पनियरा के एसआई रामदयाल यादव जी उपस्थित रहे
प्रदेश संगठन मंत्री पशुपति नाथ गुप्ता जी ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा की कमेटी का निर्माण करने का उद्देश्य व्यापारियों की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना है व्यापारियों का अपना मूल्यांकन स्वयं करना होगा।
जिला अध्यक्ष अनिल कुमार जी ने कहा कि शीघ्र ही जनपद के प्रत्येक विधानसभा में हमारी कमेटी मजबूत हो जाएगी जल्द ही महिला एवं युवा संगठन भी पूरे जनपद में पूरे प्रदेश में खड़ा होगा व्यापारी अपनी समस्या का निदान अपने व्यापार संगठन के माध्यम से स्वयं कराएंगा।

नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष इंजीनियर आकाश जायसवाल जी ने कहा कि व्यापारी भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है कोरोना के समय में भी उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए भरपुर प्रयास किया। राष्ट्रीय व्यापारी दिवस 3 सितंबर को घोषित करने के लिए आंदोलन को जारी रखने के लिए कहां है विधानसभा के समस्त व्यापारियों को एक दौर में पिरोने का काम करेंगे इस नई भूमिका के लिए जिला अध्यक्ष चुन राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद व्यक्त किया।
विधानसभा प्रभारी रघुनाथ गुप्ता जी ने संगठन की ताकत से सभी समस्याओं का निदान कर सकते हैं। व्यापारी अगर चाहे सबसे मजबूत संगठन बन सकता है। उन्होंने कहा आज के समय में सभी लोग यूनियन बनाकर काम करते हैं और व्यापारी आपस में ही लगता है हमें भी एक संगठन में रहकर एकता एवं अखंडता का परिचय देना होगा।
विधानसभा महामंत्री दिलीप कसौधन जी ने कहा कि व्यापारी सिर्फ माल का आदान प्रदान नहीं करता बल्कि संस्कृति सद्भावना और विश्वास का आदान प्रदान करता है और किसकी कुंजी गुणवत्ता होती है इसलिए अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद की बिक्री सुनिश्चित करना चाहिए।
व्यापार मंडल के माध्यम से पनियरा नगर इकाई में अनेकों जन सेवा का काम किया जिला नेतृत्व को धन्यवाद व्यक्त किया एक नई जिम्मेदारी देने के लिए।
नगर इकाई के अध्यक्ष राजेश्वर मद्धेशिया ने कहा पिछले 1 वर्ष में हमने बहुत सारे व्यापारियों के सम्मान दिलाने का काम किया और उनके खिलाफ अन्याय नहीं होने दिया।
पुराना के समय में मासिक वितरण सैनिटाइजर वितरण फल वितरण कंबल वितरण अनेकों कार्य किया।

इस कार्यक्रम में राजेंद्र चौरसिया रामनिवास सिंह ,अनिल कुमार मद्धेशिया, लौहर मद्धेशिया, राकेश जा, कृष्णा जयसवाल मनोज कुमार कसौधन, भोला जा, मनीष गुप्ता, वली अहमद अंसारी, राजेश गुप्ता ,धर्मेंद्र जायसवाल, गौतम गुप्ता ,मनोज मद्धेशिया, अमित विश्वकर्मा, अजय वर्मा ,धर्मेंद्र चौरसिया, महेश मद्धेशिया, रामफल जायसवाल, अशोक कुमार जायसवाल, धर्मेंद्र मौर्य ,नईम अहमद ,ओमप्रकाश कन्नौजिया, विनोद कुमार मद्धेशिया ,अमित जायसवाल ,अजय जायसवाल, अजय सिंह, पप्पू कन्नौजिया, सुरेश चंद जायसवाल ,रामसमुझ मद्धेशिया, विजेंदर सिंह, रामकरन जायसवाल एवं नगर के व्यापारी मौजूद रहे