दरिंदगी’ से सहमी धर्मनगरी: नाव में किशोरी से गैंगरेप, बारी बारी लूटते रहें इज्जत, बेबस रही किशोरी

0
955

चित्रकूट। चित्रकूट जिले में प्रेमी संग मंदाकिनी नदी में नाव पर घूम रही मध्य प्रदेश की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपी स्थानीय नाव चलाने वाले युवक हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रेमी को भी दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा है।

घटना जिले की सीमा से सटे नयागांव चित्रकूट मध्यप्रदेश थाना अंतर्गत भरतघाट की मंदाकिनी नदी में नाव पर हुई। बांदा जिले के सोहाना गांव निवासी मनोज यादव (21) के साथ शुक्रवार की देर शाम को मप्र के बरौंधा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी घूमने आई थी।

देर रात तक दोनों नाव पर घूमते रहे। इसी बीच नाविक केवटरा निवासी संतोष कुशवाहा ने अपने अन्य साथियों से संपर्क किया और धीरे-धीरे दो नाव और इनके पास आ गईं। चित्रकूट मप्र थाना सर्किल के सीओ आशीष जैन ने बताया कि नाव पर प्रेमी मनोज किशोरी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here