अयोध्या में राम नवमी: करीब 20 लाख श्रद्धालु पहुंचे रामनगरी, हर तरफ सिर्फ जय श्री राम की गूंज

0
279

डिजिटल डेस्क/अयोध्या। प्रभु राम की नगरी अयोध्या में आज रामनवमी की धूम मची हुई है। नगर में लाखों की संख्या में श्रद्घालु उमड़ पड़े हैं। प्रशासन ने क्राउड मैनेजमेंट में पूरा जोर लगा दिया है। हर तरफ सिर्फ जय श्री राम की गूंज सुनाई दे रही है। पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री ने सिक्योरिटी और क्राउड मैनेजमेंट में पूरी ताकत लगा दी है।

रामनवमी के लिए देश विदेश से राम भक्त पहुंच रहे हैं और रामलला के दरबार में जन्मोत्सव मना रहे हैं। नगर में कनक भवन समेत अन्य मंदिरों में जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 20 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच गए हैं।रामलला के दरबार को फूलों से सजाया गया है। जन्मोत्सव पर रामलला रत्नजड़ित पीले वस्त्र में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। राम सहित चारों भाइयों को सोने का मुकुट पहनाया जाएगा।

सरयू नदी के तट पर श्रद्धालुओं की भीड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here