चुनाव की तैयारियां पूर्ण,जनता का अपार समर्थन मिल रहा हैं*
आर पी पी न्यूज़-वाराणसी,27 मार्च 21, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद/प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जी बलिया में एक कार्यक्रम में जाने से पूर्व, अस्सी स्थित एक कार्यकर्ता के आवास पर वाराणसी के कार्यर्ताओं से जिला पंचायत चुनाव के तैयारियों की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दियें। उन्होंने बताया कि पार्टी सम्पूर्ण उत्तर-प्रदेश के सभी जिला पंचायत सीटों पर पूरे मजबूती से चुनाव लड़ेगी और सभी जिलों में कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत से चुनाव की तैयारियां पूर्ण हो गयीं हैं। प्रदेश में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा हैं, मेरठ में किसान रैली में उमड़ा जनसमूह योगी सरकार के नाकामी को बताने के लिये काफी हैं। उन्होंने योगी सरकार को फेल बताते हुए कहा कि उत्तर-प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ हैं, अपराधी बेलगाम हैं, अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। हाथरस में 08 पुलिस कर्मियों की हत्या हो जाती हैं, लगातार बढ़ते बलात्कार, हत्या, लूट, डकैती आदि से उत्तर – प्रदेश का आमजन भयभीत हैं। बेरोजगारी चरम पर हैं, भर्तियों में घोटाले हो रहें हैं,नौजवान, किसान,व्यापारी निराशा में आत्महत्या कर रहें है।
उपस्थित मीडिया के सवाल के जवाब में उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दिल्ली में L.G. के माध्यम से सरकार चलाने का मंशा पाले हुए हैं और गलत तरीकों से संसद में असंवैधानिक बिल लाकर चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार को कमजोर करने का कार्य कर रहीं हैं जो कि जनता के बहुमत का अपमान हैं। इसके पूर्व संजय जी आज सुबह पार्टी के कार्यकर्ता विवेक पांडेय जी के पितृ शोक में दुर्गाकुंड स्थित आवास पर गये और संवेदना व्यक्त किया।
बैठक में उपस्थित प्रदेश सहप्रभारी अभिनव राय जी और जिला प्रभारी/प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव जी ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक घर मे पार्टी की नीतियों और कार्यों को अवगत कराने का आह्वान किया।
अन्य उपस्थित प्रमुख लोगों में सर्वश्री देवकांत वर्मा जी(प्रदेश सचिव), आशीष पटेल जी(प्रदेश सचिव), कैलाश पटेल(जिलाध्यक्ष),अखिलेश पांडेय(जिला महासचिव),अरविंद पटेल(प्रदेश सचिव,किसान प्रकोष्ठ),घनश्याम पांडेय(मीडिया प्रभारी),एजाज अहमद(प्रदेश सचिव,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ),अर्पित गिरी(मंडल प्रभारी,सोशल मीडिया),रेखा जायसवाल(प्रदेश सचिव,महिला विंग),बिहारी लाल सिंह(प्रदेश उपाध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ),मुन्ना सेठ(जिलाध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ),आशिफ खां(जिलाध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), मनीष गुप्ता(पूर्व जिलाध्यक्ष) आदि के नाम शामिल हैं यह जानकारी
मुकेश सिंह,
प्रदेश प्रवक्ता,ने दी है।
