आर पी पी न्यूज़- पटना: बिहार, लोक जनशक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेता व वर्तमान केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। वह लम्बे समय से अस्वस्थ थे, दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। यह जानकारी उनके पुत्र चिराग पासवान ट्वीट के माध्यम से दिया।
दलितों पिछड़ों की आवाज़ बुलंद रखने वाले बहुत ही लोकप्रिय नेता श्री राम विलास पासवान जी का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में गरीबों व आदिवासियों के जीवन में खुशहाली लाने में आपका योगदान अविस्मरणीय है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों व समर्थकों को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।