आर पी पी न्यूज़- पटना,बिहार: राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार बिहार के 37वें मुख्यमंत्री हुए। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं।
243 सीटों वाली राज्य विधानसभा में एनडीए के खाते में कुल 125 सीटें आई है जबकि महागठबंधन को 110 सीटे मिली है। इस बार एनडीए में बीजेपी को 74 सीटें, जेडीयू को 43, मुकेश साहनी की पार्टी वीआईपी को 4 और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हम को 4 सीटें मिली है। कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद और बेतिया से विधायक रेणु देवी ने शपथ लीं। इसके अलावा विजय चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली है। तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की बात है और ये तय माना जा रहा है।
इससे इतर आरजेडी-कांग्रेस-वामदलों ने नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया। महागठबंधन ने आरोप लगाया कि जनादेश को ‘शासनादेश’ से बदला गया है।