भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता के द्वारा वीडिओ कॉन्फ्रेंस के जरिये किसानो की समस्या पर विशेष चर्चा की गयी

आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता मोसिन राजा – दिनांक 13 मई 2020 को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी के साथ मंडल कैंप कार्यालय बरौली बलदेव मथुरा से किसानों की प्रमुख बंद बिंदुओं को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस प्रसारित हुई
आज की कांफ्रेंस में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह चौरोली राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ठाकुर राजवीर सिंह जादौन, जबर सिंह बैंसला प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान ,बिजेंद्र यादव प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश, दिगंबर सिंह युवा प्रदेश अध्यक्ष, विनोद शुक्ला मंडल अध्यक्ष देवीपाटन, उत्तम सिंह जिला संरक्षक बाराबंकी , जनार्दन मिश्रा जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर, धीरज जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र युवा जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर,सतीश भारद्वाज मुजफ्फरनगर से, गजेंद्र परिहार मंडल अध्यक्ष आगरा, ललित शर्मा प्रवक्ता आगरा मंडल युवा वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल परिहार शामिल हुए।
आज की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कई प्रमुख बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई इसमें प्रमुख रूप से आगामी 15 मई को किसानों के हृदय सम्राट बेजुबानो को जुबान देने वाले बाबा महात्मा टिकेट की पुण्यतिथि जो 15 मई 2020 को आहूत होनी है को लेकर के चर्चा हुई जिसमें परम आदरणीय किसानों के हृदय सम्राट राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी ने *निर्देश जारी करते हुए कहा कि 15 मई को बाबा टिकैत की पुण्यतिथि सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घर पर हवन करते हुए पुण्यतिथि मनाएंगे।
वहीं चर्चा में अपना बिंदु रखते हुए उत्तम सिंह जी ने कहा कि *15 मई को बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर बाराबंकी से पदाधिकारी रक्तदान करेंगे
मंडल अध्यक्ष देवीपाटन शुक्ला जी ने अपना पक्ष रखते हुए कई बिंदुओं पर विशेष चर्चा की जिसमें से प्रमुख रूप से प्रवासी मजदूरों की मदद की बात कही और साथ ही लॉक डाउन में अधिकारियों द्वारा मनरेगा ब किसान सम्मान योजना में की जा रही मनमानी की भी बात बताई।
वही राजस्थान से प्रदेश अध्यक्ष जबर सिंह बैंसला मंडी शुल्क में अवैध रूप से की जा रही मनमानी को भी टिकैत साहब के सम्मुख रखा
इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राजवीर जादौन जी ने कहा कि लॉक डाउन के बाद किसानों अपनी मांगों को लेकर करेगा बहुत बड़ा आंदोलन।
साथ ही मंडल अध्यक्ष आगरा गजेंद्र परिहार ने आज वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट में किसानों के लिए लॉलीपॉप देने वाली बात कहीं और बताया अन्नदाता किसान को भारत सरकार अनदेखा कर रही है । अपने वक्तव्य मैं प्रबक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा ने कहा कि इस महामारी में अपने कर्तब्य पथ पर अडिग खड़े किसान को केंद्र सरकार ने अनदेखा किया है। देश के भंडार को भरने का कार्य किसान करता है ,ओर उसे ही केंद्र सरकार ने अपने बजट से बंचित छोड़ दिया।

आदरणीय टिकैत साहब ने सारे बिंदुओं का गंभीरतापूर्वक श्रवण करते हुए बताया बहुत जल्द ही इस पर एक रणनीति तैयार कर वृहद स्तर पर कार्रवाई की जाएंगी साथ ही एग्रीकल्चर मनरेगा अलग किए जाने की भी मांग केंद्र सरकार से की ओर बताया की एक एकड़ में एक बर्ष में 80 मजदूर लगाने पड़ते है जिनका मनरेगा का पैसा सीधा किसान के खाते में दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here