भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष को मातृशोक

0
100

आर.पी.पी.न्यूज़:

जिला संवाददाता नूर मोहम्मद

शिकारपुर/भिटौली महराजगंज । सदर तहसील क्षेत्र के बरवा विद्यापति निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पाडेय की माता इसरदेई उम्र (100वर्ष)का शनिवार को प्रातः6बजे निधन हो गया।भाजपा नेता ओम प्रकाश पाडेय की माता के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।भाजपा नेता को मातृ शोक पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया,नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला मंत्री बैजनाथ पटेल,आशुतोष शुक्ल पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेन्द्र खरवार मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा,राधारमण शुक्ल, सत्येद्र पटेल, शैलेद्र चौधरी ,संजय कुमार, राम लखन पटेल, अजय पटेल ,अभिषेक पाडेय अविनाश चौधरी,सुशील शुक्ल आदि लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here