बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे गिरफ्तार

यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
आर पी पी न्यूज़ :कानपुर शूटआउट के मोस्टवॉन्टेड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया. फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने बकायदा स्थानीय मीडिया को अपने सरेंडर की खबर दी. इसके बाद उज्जैन के महाकाल थाने के पास उसने स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर किया है. पुलिस ने आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे थाने में लेकर आई है. सरेंडर की खबर के बाद एसटीएफ की टीम उज्जैन रवाना हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here