पनियरा व बैजूडेहरा के दो अलग अलग हादसे के शिकार मृतक के परिजनों से मिले सपा नेता राजेश यादव,आर्थिक सहायता दिलाने का दिया भरोसा

0
177

आर. पी.पी. न्यूज़:
सवांददाता सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के सपा नेता राजेश यादव ने बुद्धवार को पनियरा व बैजूडेहरा में मृतकों के परिजनों से मिले और दोनों परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
बताते चलें पनियरा निवासी छेदी का पुत्र कुर्बान उम्र लगभग 17 बर्ष की मौत आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय 17 जून को हाई टेंसन तार से स्पर्ष होने से हो गयी थी दूसरा मृतक श्याम मोहन बैजूडेहरा थाना पनियरा उम्र 32 बर्ष की मौत पोखरी में डूबने से हुई थी। मृतक कुर्बान के पिता छेदी व मृतक श्याम मोहन की पत्नी रीना से मिलकर ढांढस बढ़ाया।
सपा नेता राजेश यादव ने बताया कि दोनों मृतक के परिजन गरीब हैं मैं जिलाधिकारी महराजगंज से मिलकर आर्थिक मदद दिलाउंगा और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी बात करके आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास करुंगा तथा जिले के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा आर्थिक मदद किया जायेगा।
इस मौके पर सपा नेता राजेश यादव के साथ पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व सपा उपाध्यक्ष महराजगंज आमिर खान,हुसेन्दर यादव, रामबचन यादव,तुलसी यादव, अमरजीत सहानी, पप्पू बर्मा उर्फ पवन बर्मा, राजेश निषाद, जगदीश यादव,रोशन खान सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here