आर.पी.पी न्यूज़(डिजिटल डेस्क)
मुंबई में भारतीय नौसेना के कम से कम 26 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। भारतीय सशस्त्र बलों में इस बीमारी का यह पहला बड़ा मामला है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सभी संक्रमित नाविक साजोसामान और सहयोग शाखा आईएनएस आंग्रे में सेवारत हैं और उनका एक नौसैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक सूत्र ने बताया, ‘संक्रमित नौसैनिकों की संख्या 26 है।’