जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तहसील इकाई का चुनाव हुआ सम्पन्न सदर के विपिन बने अध्यक्ष व शुशील महामंत्री बने

0
93

आर. पी.पी. न्यूज़:

महराजगंज जिला संवाददाता नूरमोहम्मद

महाराजगंज। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब सदर तहसील की नयी कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को क्लब भवन पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से हुई। इसमें अध्यक्ष पद को छोड़कर सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें विपिन कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष व् शुशील कुमार शुक्ला महामंत्री बने।
चुनाव अधिकारी दीपक शरण श्रीवास्तव व् अनिल कुमार वर्मा की देखरेख में हुआ। निर्विरोध हुए चुनाव में अभिषेक पांडे उपाध्यक्ष, शुशील कुमार शुक्ला महामंत्री, दिनेश तिवारी मंत्री, अर्जुन पटेल संगठन मंत्री, प्रमाड़ कुमार मौर्या कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार प्रजापति आय व्यय निरीक्षण चुने गए।
वहीँ अध्यक्ष पद के लिए विपिन कुमार श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता व् शाही ने नामांकन पत्र जमा कर ताल ठोक दी। लेकिन बाद में शाही ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके बाद दो उम्मीदवारों के बीच मतदान कराया गया। जिसमें विपिन कुमार श्रीवास्तव को 73 मत और विनोद गुप्ता को 35 मत मिला। इस प्रकार विपिन ने अपने प्रतिद्वंन्दी विनोद गुप्ता को 38 के भारी मतों से हरा दिया।
इसके साथ ही 11 कार्यकारिणी का भी निर्विरोध चुनाव हुआ। इसमें मनोज कुमार पटेल, उमेश चंद चौरसिया, गौरव कुमार गुप्ता, पीएस चौहान, प्रभात सक्सेना, कृष्ण मुरारी पटेल, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, चन्दन मद्धेशिया, अभिषेक श्रीवास्तव, पंकज जायसवाल, अनिल यादव को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी ने पद व् गोपनीयता की शपथ दिलायी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here