आर पी पी न्यूज़ –लखनऊ:- लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में स्कार्पियो सवार बदमाशों ने दुर्गेश यादव नाम के जिस प्रापर्टी डीलर को गोलियों से भून दिया वह गोरखपुर के रहने वाला था। बताया जा रहा है कि लेन-देन को लेकर उनका झगड़ा हुआ था। इसी को लेकर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस ने मामले में आरोपी मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मनीष फिरोजाबाद का रहने वाला है। हत्या में आरोपित महिला पलक ठाकुर सहित चार फरार हैं। दुर्गेश का घर गोरखपुर के उरुवा क्षेत्र के मसभठाड़ी गांव में है। उसके पिता का नाम उमाकांत यादव है। दुर्गेश लखनऊ में प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। आरोपियों के फर्ज़ी मार्कशीट रैकेट से जुड़े होने का शक है। पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव से मिलने उसके कुछ दोस्त घर पर आए थे। कमरे में दोनों के बीच बातचीत हुई। पूछताछ में पता चला है कि घर के बाहर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इस दौरान उसके दोस्तों ने ही उसे गोली मार दी। गोली पेट में लगी। उसे तुरंत नजदीक के ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्गेश वृंदावन योजना सेक्टर-14 बी में प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव (32) किराए पर रहता था। उसे गोली मारने वाले बदमाश की पहचान मनीष यादव के तौर पर हुई है। एसीपी कैंट डॉ वीनू सिंह ने बताया कि दोनों एक दूसरे को जानते हैं और जमीन का कारोबार करते हैं। आपस के किसी विवाद को लेकर उसकी हत्या की गई है।