कोयापुनेम सेवा संस्कार और सत्य का मार्ग प्रदर्शित करता है- धर्माचार्य गुमान शाह इनवाती

आर पी पी न्यूज़- हर्रई। तेजगढ़। मध्यप्रदेश: बड़ादेव ठाना पर चल रहे सात दिवसीय कोयापुनेम गोंडी धर्म संस्कृति अनुसार संस्कार धर्म संस्कृति रीति रिवाजों जन्म विवाह मृत्यु और प्रकृति का प्रदुभाव केसे हुआ आदि का ज्ञान और सेवा संस्कार का सद मार्ग बताया गया। गोंडी धर्म दर्शन शास्त्र के अनुसार माता पिता ही सबसे पहले गुरु और सच्चे भगवान हैं जिन्होंने जन्म दिया। और पालन पोषण करके गृहस्थ जीवन से जोड़ा और सांसारिक कार्यों में जोड़ दिया। खेरे खूंट के देवी देवताओं का प्रवचनों के माध्यम से बताया गया। साल भर के तीज त्यौहार के विधि विधान बताया गया।
सिवनी जिले से पधारे मुख्य धर्माचार्य गुमान शाह इंवाती जी के मुखार बिंदो से प्रवचन दिए गए।
यह प्रत्येक वर्ष गोंड समाज महासभा ग्राम कमेटी हर्रई द्वारा आयोजित किया जाता है। जिसमें दमोह जिले के सभी सातों ब्लॉकों के गोंड सगा समाज के मातृ शक्ति पितृ शक्ति युवा शक्ति आदि सभी बुद्धि जीवी वर्ग सम्मिलित होते हैं।
आज समापन के अवसर पर धर्माचार्य द्वारा लोगों को धर्म दीक्षा संस्कार दिया गया।
और शाम को बड़ादेव सुमरी पूजा पाठ आरती के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कन्याभोज भंडारे का भी कार्यक्रम हुआ।
आज के इस कार्यक्रम में गोंड समाज युवा मोर्चा जिला कमेटी अध्यक्ष अनरत सिंह ऐडाली जिला मीडिया प्रभारी कुँवर सुनील शाह ठाकुर, डेलन सिंह धुर्वे सरपंच, सीताराम कुलस्ते एडवोकेट, बबलू सिंह इरपाचे,सुनील, महाराज सिंह
भुमका संघ ब्लॉक अध्यक्ष महाराज सिंह धुर्वे धर्माचार्य ब्रजेश सिंह परस्ते, गोपाल सिंह मरकाम, गोविंद सिंह मरकाम, गोरेलाल करपेती, दादा नन्हेलाल धुर्वे शंभू सिंह, सोनी सिंह धुर्वे, गोपाल सिंह करपेती, कड़ोरी शाह धुर्वे, यशवंत शाह करपेती, भागीरथ सिंह, बैनी सिंह धुर्वे, फागू सिंह, भानसिंह सिंह मरावी, उदयसिंह तेकाम, महेंद्र सिंह, ठा सुनील सिंह ऐड़ाली अशोक सिंह तेकाम आदि बुद्धिजीवी के साथ ग्राम के लोगों की उपस्थिति रही।
वहीं कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के जबेरा 56 के पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी, के साथ कांग्रेसियों की उपस्थिति रही।
भाजपा तेजगढ़ मंडल अध्यक्ष भारत लोधी, विधायक प्रतिनिधि ड्रा अनूप लोधी, अनिल जैन मंडल उपाध्यक्ष, गंगाराम यादव, राजाराम साहू सरपंच, धनकुमार विश्वकर्मा, थानसींग, जीवन सिंह, जानकारी सिंह मरावी संरक्षक, जाहर सिंह पोरते जिला अध्यक्ष गोंडवाना कर्मचारी अधिकारी संघ दमोह। राजेन्द्र सिंह पटवारी, हरनाम सिंह सुप्रसिद्ध डांसर शन्नु सोनू परस्ते, सुप्रसिद्ध गोंडी गायक शीतल शाह सीताराम सिंह धुर्वे, भुमका संघ जिला अध्यक्ष शंकर शाह टेकाम, कोदू शाह पुट्ट, आदि लोगों के साथ हजारों की भीड़ में यह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
रात्रि में गोंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगारंग प्रस्तुति हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here