उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट का निधन

आर पी पी न्यूज़: उत्तर प्रदेश –उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट का निधन। योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट करीब एक माह से एम्‍स में भर्ती थे। उन्‍हें लिवर से संबंधित परेशानी थी। इस वजह से गैस्‍ट्रोलॉजी विभाग के डॉक्‍टर के नेतृत्‍व में उनका इलाज चल रहा था।कल उनकी हालत गंभीर हो गयी थी उसके बाद उन्‍हें आइसीयू में भर्ती किया गया था और डायलिसिस भी चल रहा था। एम्‍स के अनुसार उन्‍हें 15 मार्च को एम्‍स में भर्ती किया गया था। तब से वह एम्‍स में ही भर्ती थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here