Breaking
Sat. Oct 17th, 2026

एसबीएम इंटर कॉलेज में छात्राओं ने प्रस्तुत की मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की मनमोहक झांकी

परतावल/महराजगंज। शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर एसबीएम इंटर कॉलेज, पुरैना, श्यामदेउरवां में छात्राओं द्वारा भव्य एवं आकर्षक धार्मिक झांकी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक पर्वों के महत्व से परिचित कराने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की सजीव प्रस्तुति रही। छात्राओं ने मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री के रूप धारण कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, महिषासुर वध के दृश्य का प्रभावशाली मंचन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। छात्राओं की प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक शैलेश यादव ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः विजय सत्य और अच्छाई की ही होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समापन अवसर पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।इस दौरान प्रबंध निदेशक शैलेश यादव के साथ टीपी रावत, हरेंद्र यादव, आरके यादव, जितेंद्र यादव, अरुण कुमार, विवेक कुमार, आरपी, सुनील कुमार, विनय कुमार, निकिता, अनामिका, रिंजू, गुड़िया, अमृता, ज्योति, पूजा, सत्या सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत साइबर सुरक्षा एवं कैरियर मार्गदर्शन के संबंध में बच्चों को किया गया जागरूक

महराजगंज -आज दिनांक 17/10/2026 को मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत मिशन शक्ति टीम एंटी रोमियो टीम द्वारा कम्पोजिट विद्यालय महराजगंज में महिलाओं ,बच्चियों , बालिकाओं और पुरुषों को साइबर सुरक्षा एवं उनके कैरियर मार्गदर्शन के संबंध में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाना था।
बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नं0 181′, ‘गुड टच एंड बेड टच ‘,’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’* से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई तथा अन्य हेल्पलाइन नंबर 1090 181 112 1930 आदि हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जागरूक किया गया । इस टीम में थाना महिला थाना थानाध्यक्ष सरोजनी वर्मा
म 0का 0नीलम यादव म0का0 प्रियंका यादव म0 का0 कल्पना द्विवेदी म0का0 संध्या यादव मौजूद रही

आर के सनशाइन एकेडमी में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नाटक का हुआ आयोजन


महराजगंज। नगर स्थित आरके सनशाइन एकेडमी में शारदीय नवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की महिमा का गुणगान किया जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 20 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो रही है। इस त्यौहार को अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर विद्यालय में हाउस वाइस नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता के विद्यालय आगमन के पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित तथा माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि की आज्ञा से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम ब्लू हाउस के बच्चों ने रामायण पर आधारित नाटक की मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। नाटक में रामायण का मंचन कर सभी हाउस क्रमशः ब्लू, रेड, ग्रीन तथा येलो ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। नाटक में ब्लू हाउस के हनुमान के रूप में आर्यन विश्वकर्मा को चुना गया जो अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सब का मन मोह लिया। नाटक में ग्रीन हाउस की नंदिनी पांडेय ने भी सीता के रोल में बहुत ही अच्छा अपना रोल प्ले किया, बालक वर्ग में मृगांग शेखर पांडेय ने भी हनुमान का रोल अदा करते हुए सभी दर्शकों का मन मोह लिया। ब्लू हाउस का परिधान मुकुट और अन्य सभी चीज बहुत अच्छी लगी जिसके लिए उसको प्रथम पुरस्कार के रूप में घोषित किया गया। नाटक में ब्लू हाउस को प्रथम तथा रेड हाउस को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। नाटक में विजेता टीम को प्रबंध समिति द्वारा मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर श्री विवेक कुमार गुप्ता ने बताया की या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै । नमस्तस्यै । नमस्तस्यै । नमो नमः।।
शारदीय नवरात्रि में नौ दिन नौ देवियों की पूजा की जाती है। कहीं-कहीं रामलीला के माध्यम से अधर्म पर धर्म की जीत दर्शाया जाता है। उन्होंने यह भी बताया की मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी इसी दिन रावण को मारकर विजय प्राप्त की थी इसीलिए यह दिन विजयादशमी के नाम से प्रसिद्ध है। अंत में उन्होंने विजयदशमी पर्व की सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं एवं बधाई भी दीं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं क्रमशः सलीम अली, समसुद्दीन, सचिन चौधरी, नूर मोहम्मद, सुचिंद्रम पटेल, अंकित तिवारी, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, शिवम शर्मा, शिवम गुप्ता, दुर्गेश, रजनी उपाध्याय, सुनीता, विजेता, शिवांगी, रितु, अमृता आदि लोगों का विशेष योगदान रहा।।

डांडिया और गरबा में येलो हाउस ने मारी बाजी

नारी शक्ति के सम्मान, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है नवरात्र-हरेंद्र कृष्ण

कन्या पूजन के साथ विद्यालय में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा
भिटौली, महराजगंज। दुर्गावती देवी इंटर कालेज प्रयागनगर भैंसा, भिटौली में नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर उपेंद्र मिश्र ने विधि-विधान से कन्या पूजन कर बालिकाओं के प्रति सम्मान और श्रद्धा का संदेश दिया। इसके बाद विद्यालय परिसर में डांडिया और गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में येलो हाउस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पर्व नारी शक्ति के सम्मान, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। कन्या पूजन के माध्यम से बालिकाओं के सम्मान और उनके महत्व का संदेश दिया जाता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ ही उनमें आपसी सहयोग, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं।
डांडिया और गरबा कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्सवमय रहा। पारंपरिक गीत-संगीत की धुन पर विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न हाउस की टीमों ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों के मूल्यांकन के बाद येलो हाउस को विजेता घोषित किया गया। विजेता टीम के सदस्यों में उत्साह देखने को मिला।

निर्माण के कुछ ही महीनों में धंसने व उखड़ने लगी सड़क की गिट्टियां

महराजगंज ल। सदर तहसील क्षेत्र के जड़ार टोला मार्ग अभी कुछ महीनों पहले निर्माण कार्य हुआ था लेकिन बनने के कुछ ही महीनों में यह मार्ग धंसना और इसकी गिट्टियों का उखड़ना शुरू चुका है।
इस मार्ग से बरियारपुर, पिपर पांती तिवारी, जमुनिया, लक्ष्मीपुर खास सिसवा मुंशी सहित कई गाँवों का महाराजगंज आने जाने का नजदीकी मार्ग है लेकिन सड़क बनते ही इस तरह सड़क का जगह जगह धंसना और उखाड़ना संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता है। अब देखना यह है कि सड़क का मरम्मत फिर से किया जाता है या इसे पूरी तरह जर्जर अवस्था में जाने का विभाग इंतजार करता है।

अवैध सागौन लदी लकड़ी लेकर भाग रहे तस्कर का वनकर्मियों ने किया पीछा, पिकअप पकड़ा चालक फरार

महराजगंज। आज दिनांक 08 अक्टूबर को सोहागीबरवा वन्यजीव प्रभाग, पकड़ी रेंज के अंतर्गत जगपुर सेक्शन के बेलवा चाफी क्षेत्र से एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से जंगली लकड़ी कटान कर लोड किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्त होते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी, पकड़ी रेंजर सुशांत मणि त्रिपाठी के निर्देशन में वन विभाग की टीम द्वारा घेराबंदी की गई घेराबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चालक वाहन को लेकर भागने लगा। टीम द्वारा पिकअप वाहन का पीछा करते हुए विश्वनाथपुर उर्फ पड़वनिया गांव के नहर के पास वाहन को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान पिकअप वाहन में सागौन की पांच बोटा जंगली लकड़ी लदी हुई पाई गई जिसे वन विभाग की टीम द्वारा कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

कार्रवाई के दौरान वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर नरकट, कुश एवं घनी झाड़ियों में छिपते हुए मौके से भागने में सफल रहा। चालक की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में पकड़ी क्षेत्रीय वनाधिकारी सुशांत मणि त्रिपाठी के साथ वन दरोगा संदीप राणा, वन दरोगा गौरव त्रिपाठी, वन दरोगा बृजेश, वन दरोगा विपुल, फॉरेस्ट गार्ड दीपक साहनी एवं विक्रांत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रचार बोर्ड ने छीनी मां की जिंदगी, बाइक पर गिरा भारी बोर्ड; इलाज के लिए निकली महिला की मौत

परतावल/महराजगंज। इलाज कराकर बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही महिला को क्या पता था कि रास्ते में लगा एक प्रचार बोर्ड उसकी जिंदगी का आखिरी पड़ाव बन जाएगा। बुधवार सुबह गोरखपुर-परतावल मार्ग पर तेज हवा के बीच महाराजा रेस्टोरेंट का प्रचार बोर्ड अचानक बाइक पर जा गिरा। हादसे में पीछे बैठी 55 वर्षीय सुभावती छप्पन गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जरलहिया निवासी सुभावती छप्पन पत्नी विद्यासागर अपने बेटे दुर्विजय के साथ गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से इलाज कराकर घर लौट रही थीं। दोनों अभी महाराजा रेस्टोरेंट के पास पहुंचे ही थे कि तेज हवा के झोंके से सड़क किनारे लगा प्रचार बोर्ड अचानक उखड़कर बाइक पर आ गिरा।बोर्ड की चपेट में आने से सुभावती सड़क पर गिर पड़ीं। हादसा देख आसपास के लोग दौड़े और तत्काल उन्हें एंबुलेंस से परतावल सीएचसी भेजा गया। इमरजेंसी में डॉ. फुरकान ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर श्यामदेउरवा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विद्यालयों की समस्या के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेगा डिस्ट्रिक्ट स्कूल एसोसिएशन

महराजगंज। महराजगंज डिस्ट्रिक्ट स्कूल एसोसिएशन की 32वीं साधारण सभा की बैठक नगर स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक रंजन त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन सचिव महेंद्र नंद जायसवाल ने किया।
बैठक में निजी विद्यालयों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय वाहनों के आरटीओ द्वारा किए जा रहे चालान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि यदि किसी विद्यालय वाहन के दस्तावेजों में कमी है तो विद्यालय प्रबंधन को पहले इसकी जानकारी देकर सुधार का अवसर दिया जाना चाहिए। साथ ही, बसों में यात्रा करने वाले बच्चों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए। इस संबंध में जिलाधिकारी से मिलकर समस्या के समाधान की मांग रखने पर सहमति बनी।
अमरावती देवी पब्लिक स्कूल, भगापार के प्रतिनिधि ने बताया कि वाहन का पंजीकरण लगभग दो माह पूर्व हो चुका है, लेकिन अभी तक पंजीकरण प्रमाणपत्र और नंबर प्लेट उपलब्ध नहीं कराई गई है। सनराइज पब्लिक स्कूल, भगापार की ओर से भी विद्यालय वाहनों से संबंधित समस्याएं सदन के समक्ष रखी गईं।
बैठक में विद्यालयों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखने पर भी जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि यदि विद्यालय संचालक सभी वैधानिक दस्तावेज पूरे रखते हैं और इसके बावजूद उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है, तो संगठन एकजुट होकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखेगा।
बैठक में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि विद्यालयों को लंबे समय से प्रतिपूर्ति राशि प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस विषय को जिलाधिकारी के समक्ष रखकर शीघ्र समाधान की मांग की जाएगी।
सचिव महेंद्र नंद जायसवाल ने विद्यालयों के बीच आपसी एकता को मजबूत करने के लिए अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए संगठन के स्तर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की।
उपाध्यक्ष बी.के. तिवारी ने बच्चों की आधार आईडी जनरेट होने के बाद आधार कार्ड में संशोधन से संबंधित समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से सामूहिक रूप से वार्ता की जानी चाहिए।
अध्यक्ष आलोक रंजन त्रिपाठी ने कहा कि संगठन की शक्ति उसकी एकता में निहित है। सभी विद्यालय संचालकों को संगठन पर विश्वास रखते हुए अपनी समस्याओं के सामूहिक समाधान के लिए एकजुट रहना होगा। उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए जिले के अधिक से अधिक विद्यालयों को इससे जोड़ने और उनकी समस्याओं को उचित स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यालयों से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए संगठन सामूहिक रूप से प्रयास करेगा।
अगली बैठक नवंबर माह में प्रातः 10 बजे एसपी एकेडमी, शिकारपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में महेंद्र नंद जायसवाल (कॉस्मोपॉलिटन स्कूल), संजय कुमार मिश्रा (जे.के. मॉन्टेसरी स्कूल), दुर्गेश सिंह (पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज), अमित चंद्र (राशिन स्कूल), नीरज त्रिपाठी (गांधी पब्लिक स्कूल, बहरा), आलोक चौधरी (अनुप पब्लिक स्कूल), निलेश कुमार वर्मा (गुरुकुल शिक्षा निकेतन), सद्दाम हुसैन (मंजेश पैराडाइज एकेडमी), गुप्ता मिश्रा (अल्माइटी स्कूल, महराजगंज), अदनान अब्दुल्लाह (स्कॉलर एकेडमी, आनंदनगर), सुरेंद्र पटेल (माइलस्टोन हेरिटेज स्कूल), कमलेश शर्मा (सनराइज पब्लिक स्कूल, भगापार), धर्मेंद्र कुमार यादव (अमरावती देवी पब्लिक स्कूल, भगापार), नसीम अंसारी (ताल पब्लिक स्कूल), एंथोनी एमपी आनंद, शंकर श्रीवास्तव (जेपी एजुकेशनल एकेडमी), अजय जायसवाल (एक्सीलेंट इंग्लिश स्कूल), अंकुर गुप्ता (एसबीवीएम धान्या, महराजगंज), डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव (के. इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल), आलोक रंजन तिवारी (डिवाइन पब्लिक स्कूल), बी.के. तिवारी एकेडमी, रत्नेश चंद्र (सेंट जेवियर), अजय कुमार एकेडमी, कलिंग यादववंशी चौधरी (के.एम. मेमोरियल एकेडमी), इरफानुल्लाह खान(आर.के. इंटरमीडिएट कॉलेज, लक्ष्मीपुर), नीलेश वर्मा (गुरुकुल शिक्षा निकेतन श्यामनगर),नवीन सिंह (जी. नेशनल पब्लिक स्कूल, भजमनगंज), नागेश्वर गुप्ता (रोटरी पब्लिक स्कूल) और दुर्गा तिवारी (एसपी एकेडमी, शिकारपुर) सहित बड़ी संख्या में विद्यालय संचालक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी वैज्ञानिक अभिरुचि, खींचा लोगों का ध्यान

भिटौली, महराजगंज। दुर्गावती देवी इंटर कालेज में गुरुवार को प्राथमिक संवर्ग के छात्र-छात्राओं की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक माडल प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा तैयार किए गए माडलों ने शिक्षकों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता, ऊर्जा के उपयोग, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व से जुड़े माडल तैयार किए। बच्चों ने अपने माडलों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उनके उपयोग और महत्व को भी समझाया। कम उम्र में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और प्रयोग के प्रति रुचि देखकर विद्यालय परिवार ने उनकी सराहना की।
प्रदर्शनी में आयुष गौंड, गौरव श्रीवास्तव, समर तौसीफ, रोहन सिंह, समर मिश्रा, संस्कार श्रीवास्तव, सत्यम साहनी, अजीत गौड़, सौम्या जायसवाल, आस्था मौर्या, शिवांगी वर्मा, अंशिका भारती, जिया खां और अन्नू सिंह के माडल विशेष रूप से सराहनीय रहे। विद्यार्थियों ने अपने-अपने माडलों के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया कि विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
विद्यालय के निदेशक उपेंद्र मिश्र, सह निदेशक महफूज, प्रधानाचार्य राजेश तिवारी और उपप्रधानाचार्य कामलिया सरकार ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ उन्हें प्रयोग और नवाचार के लिए प्रेरित करते हैं।

जल शक्ति मंत्री ने किया सिंचाई विभाग की कॉलोनी का शिलान्यास

महराजगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद महाराजगंज में सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए बनने वाली आवासीय कॉलोनी निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया।
इसके साथ ही मंत्री ने नारायणी नदी के दाएं तट पर स्थित सपर संख्या-1 एवं बी गैप क्लोजर परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। अधिकारियों-कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिलने से कार्यक्षमता बढ़ेगी और बाढ़ नियंत्रण के कार्यों में तेजी आएगी। नारायणी नदी पर बने सपर से किसानों को सिंचाई और बाढ़ से सुरक्षा दोनों में लाभ मिलने की संभावना बढ़ेगी।

कार्यक्रम के दौरान चीफ इंजीनियर विकास सिंह, एसई जेपी सिंह, एसडीओ रंजीत सिंह, एसडीओ मनु चौधरी, जेई रविन्द्र यादव, संजीव कुमार, सुग्रीव मल्ल, आदित्य कुमार सहित सिंचाई विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।